11 नव॰ 2022

मोर के बारे मे पूरी जानकारी | Full Information About Peacock In Hindi

मोर के बारे मे पूरी जानकारी | Full Information About Peacock In Hindi



पूरे विश्व मे मोर - peacock की तीन जातिया पायी जाती है, सबसे पहली प्रजाति का नाम  है भारतीय मोर है और दूसरी प्रजाति का नाम है हरा मोर (Green Peacock) ये दोनों जातीय भारतीय उप महाद्वीप पर मिलती है, और जो तीसरी मोर की प्रजाति है उसको कांगो मोर (Congo Peafowlकहा जाता है जो अफ्रिका मे पायी जाती है. दोस्तो इस पोस्ट के अंदर हम मोर के बारे मे ऐसी ही जानकारी और फैक्ट के बारे आपको बताने वाले है. अगर आप मोर के ऊपर कोई निबंध (essey) लिख रहे हो या जानकारी ढूढ़ रहे हो तो यह पोस्ट सिर्फ आपके लिए है इसको अंत तक जरूर पढ़ना.


Information About Peacock In Hindi


विश्व मे पायी जाने वाली मोर की तीन प्रकार की प्रजातियो के बारे मे पूरी जानकारी हमने नीचे आपको इस पोस्ट मे बताया है.


1. भारतीय मोर:- (Indian Peacock) इस मोर का रंग नीला होता है इस मोर के ऊपर बड़ा ही मनमोहक और चमकीला रंग होता है इसको साइंटीफि क्षेत्र मे पैवो क्रिस्टैटस (Pavo cristatus) भी कहा जाता है और मोर हमारे भारत का राष्ट्रीय पक्षी भी है.

Indian Peacock


2. हरा मोर (Green peacock) :- इसको indonesian मोर भी कहा जाता है, यह मोर हरे रंग का होता है. यह मोर दक्षिणपूर्वी एशिया के वनों मे पाया जाता है और इसको वैज्ञानिक क्षेत्र मे pavo muticus कहते है. नीचे screenshoot मे आप इस जाती की तस्वीर देख सकते हो.

Green Peacock Image


3. कांगो मोर (Kango Peacock) :- दोस्तो यह विश्व मे पाए जाने वाले मोर की तीसरी जाती है, यह प्रजाति अफ्रिका मे पायी जाती है नीचे तस्वीर के माध्यम से आप इस इसको और अच्छे तरीके से समझ सकते हो.

Congo Peacock Image

मोर के बारे मे 10 वाक्य | Top 10 Sentence About Peacock In Hindi


1.वसंत ऋतू के दौरान ही मोर अपने चमकदार और सुंदर पंखों  फैलाता है यह दृश् देखने मे काफी मनमोहक होता है

2. मोर अपने साथी को आकार, रंग और पंख की गुणवत्ता के आधार पर चुनता है

3. मयूर हर साल august के महीने में अपने पंख त्याग देता है और फिर उसके शरीर में नये पंख उगते हैं।

4. नर मोरों के सिर्फ एक साथी नही होते बल्कि इनके दो से पांच महिला साथी होते हैं।

5. एक मोर के पूंछ के पंख छह फिट तक लम्बे हो सकते हैं और यह इनकी शरीर की लंबाई का लगभग 60 प्रतिशत होता हैं।

6. सनातन धर्म मे मोर महादेव भगवान के पुत्र कार्तिकेय का वाहन भी है

7. धुमैला नाम का मोर, म्यांमार देश का राष्ट्रीय पक्षी है

8. मोर Peacock भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह दिखने मे बहुत खूबसूरत होता है और मोर पूरे भारत मे पाये जाते है।

9. मोर की पूँछ में 200 से भी अधिक चमकीले रंग के पंख होते हैं और लगभग सभी पंख में बड़े-बड़े आँख के धब्बे बने होते हैं।

10. दुनिया मे ऐसे काफी धर्म है जिसमे मोर पक्षी को उच्च कोटि का दर्जा दिया जाता है.


मोर के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण तथ्य | (13 Facts About Peacock) 


1. नर मोर मादा मोर के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत होते हैं क्योंकि नर पक्षी के पूँछ पर रंग-बिरंगे पंख होते हैं जबकि मादा के नही होते।

2. नीले और हरे के सिवाए मोर का रंग सफ़ेद, जामनी और धुमैला (grey) भी हो सकता है।

3. भारत सरकार ने मोर की अद्भुत सुंदरता के कारण 26 जनवरी 1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया था।

4. ये हरे और नीले रंग के होते है। मोर की गर्दन और छाती नीले रंग की होती है।

5. मोर की पूंछ में कई सारे पंख होते है जो रंगीन होते है। इसके पंख के आगे का हिस्सा चांद जैसा होता है।

6. जन्म के समय मोर के शरीर पर पंख नहीं होते हैं और पूरी तरह पंख आने में तीन साल तक का समय लग जाता है.

7. मोरों की लम्बी खूबसूरत चमकदार पंखों को अंगरेजी में ‘Train’ कहा जाता है.

8. मोर पक्षी का सिर छोटा होता है। इसके सिर पर एक कलगी होती है और यह भी मोर की खूबसूरती में इजाफा करती है।

9. मोर Peacock के सिर की कलगी को मुकुट भी कहते है इसलिये मोर को पक्षियों का राजा भी कहते है।

10. सुंदर मोर के 2 लम्बी टांगे भी होती है जो दिखने में बहुत बदसूरत होती है।

11. मोर पक्षी जमीन पर रहने वाले होते हैं और वे खेतों, जंगलों और गर्म क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं। वे ऐसे क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं जहाँ से वे पौधों और पेड़ों तक आसानी से पहुँच सकें।

12. मोरनी प्रजनन के लिए किसी प्रकार के घोंसलों का निर्माण नहीं करती है और ज्यादातर अंडे गड़ो मे देती है.

13. मोरों की दौड़ने की औसत गति 10 मील प्रति घंटा (16 किलोमीटर प्रति घंटा) है।


One Line Peacock Information In Hindi


मोर को वैज्ञानिक क्षेत्र मे (Pavo Cristatusकहा जाता है

मयूर प्रमुख रूप से भारत, श्रीलंका और बर्मा में पाए जाते हैं।

मयूर की उम्र 10 से 25 साल तक होती है।

भगवान श्रीकृष्ण के सर पर मोर का पंख लगा होता है।

एक मयूर एक बार में छह अंडे दे सकता है।

मोर ज्यादातर दोपहर के समय अंडे देना पसंद करते हैं।

संस्कृत में मोर को मयूर  कहा जाता है।


दोस्तो आज इस पोस्ट के अंदर मैने आपको मोर के बारे मे पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है इसमें हमने आपको दुनिया मे मोर के कितने प्रजाति है इसके बारे मे बताया है और कुछ तथ्य बताये है. दोस्तो मुझे उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी. इस पोस्ट को पुरा पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद 🙏

Naresh Suryawanshi
Naresh Suryawanshi

This is a short biography of the post author. Maecenas nec odio et ante tincidunt tempus donec vitae sapien ut libero venenatis faucibus nullam quis ante maecenas nec odio et ante tincidunt tempus donec.